दिल्ली में अप्रैल की भीषण गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी। 

दिल्ली में बुधवार, 09 अप्रैल को इस सीजन की जबरदस्त गर्मी दर्ज की गई। सुबह का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले तीन सालों में अप्रैल महीने में इतना ऊंचा न्यूनतम तापमान पहली बार दर्ज किया गया है। साल 2024 में यह तापमान 24 डिग्री और 2023 में 23.6 डिग्री तक ही पहुंच पाया था, जबकि 2022 में सबसे ज्यादा 26.2 डिग्री दर्ज हुआ था। यह बदलाव जलवायु परिवर्तन और शहरीकरण के कारण बढ़ती गर्मी की ओर इशारा करता है। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है और सुबह के वक्त हवा में नमी 51% मापी गई। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को दिन के समय धूप से बचने, हल्के कपड़े पहनने और पानी ज्यादा पीने की सलाह दी गई है। सोमवार को इस सीजन की पहली 'हीट वेव' भी रिकॉर्ड की गई थी, जो आने वाले दिनों में और गंभीर हो सकती है।

इसके साथ ही राजधानी की हवा की गुणवत्ता भी चिंता का कारण बनी हुई है। बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 233 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। मंगलवार को भी एक्यूआई 216 था। विशेषज्ञों के अनुसार, 201 से 300 के बीच AQI को 'खराब' माना जाता है, जो सांस और स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें बढ़ा सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रदूषण के इन स्तरों पर बाहर एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। दिल्ली में बढ़ती गर्मी और प्रदूषण की दोहरी मार से लोग परेशान हैं। आने वाले दिनों में यदि तापमान और AQI में सुधार नहीं हुआ, तो स्वास्थ्य और जनजीवन पर इसका असर और गहरा हो सकता है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

शॉर्ट्स