अक्षय कुमार का जलवा आज से नहीं बल्कि पिछले कई सालों से इंडस्ट्री में देखने को मिल रहा है। अक्षय अपने काम के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहते थे।
एक तरफ जहां लाखों लड़कियों का दिल अक्षय कुमार के लिए धड़कता था। तब अक्षय अपना दिल शिल्पा शेट्टी पर हार बैठे थे।
दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में आग की तरह फैलने लगे थे। शिल्पा भी अक्की से बेहद प्यार किया करती थीं।
लेकिन अक्षय कुमार के एक फैसले ने शिल्पा शेट्टी को 3 हजार करोड़ के करीब संपत्ति की मालकिन बना दिया।
अक्षय कुमार ने शिल्पा के साथ रिश्ते में होने के बाद भी उन्हें चीट किया था। जब शिल्पा को ये बात पता चली तो उन्होंने अक्षय को छोड़ दिया।
इसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की राज '2800 करोड़' की सपंत्ति के मालिक हैं।
शिल्पा के पास भी '150 करोड़' की संपत्ति है। लेकिन जो पति का है वो शिल्पा का भी है। वहीं, हाल ही में ईडी ने इस कपल की 98 करोड़ के करीब की संपत्ति जब्त कर ली है।