प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर जिले में हुआ था।

प्रियंका जब महज 13 साल की थीं तो वे पढ़ने के लिए बोस्टन चली गई थीं। तीन साल वहां पढ़ने के बाद जब प्रियंका अपने देश लौटीं तो उन्हें काली-कलूटी के खूब ताने मारे जाते थे।

दरअसल उनकी आंटी उनके सांवले रंग का मजाक बनाती थीं। इस वजह से प्रियंका का आत्मविश्वास भी डोल गया था।

वहीं प्रियंका ने यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए पासपोर्ट साइज तस्वीरें क्लिक कराईं थी जिन्हें उनकी मां ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भेज दिया और इसके बाद काली कलूटी के ताने सहने वाली प्रियंका चोपड़ा की लाइफ बदल गई।

प्रियंका का मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए सिलेक्शन हो गया था और पेजेंट में वे सेकंड पोजिशन पर रही थीं। इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और फिर फिल्मों में एंट्री कर ली।

इसके बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। प्रियंका ने हॉलीवुड का रूख किया और वहां भी खूब नाम कमाया। आज प्रियंका ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं।

बुल्गारी की 140वीं एनिवर्सरी में प्रियंका द्वारा पहने गए इस खूबसूरत डायमंड नेकलेस की कीमत 43 मिलियन डॉलर यानी लगभग 358 करोड़ रुपये है।