अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) को हर साल 21 जून को मनाया जाता है।

योग करने से शरीर के सभी अंगों को फायदा मिलता है। अगर शरीर के किसी भी अंग में आपको किसी भी तरह की दिक्कत है तो आपको योगासन करना चाहिए।

सूर्यनमस्कार ऐसा योग है जो हर रोज करना चाहिए। इससे सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं।

सूर्य नमस्कार शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है। इससे शरीर के मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

सूर्य नमस्कार में ध्यान और अनुशासन की आवश्यकता होती है, जिससे मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होती है।

सूर्य नमस्कार के अभ्यास से हृदय की सेहत में सुधार होता है, जिससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है।