दिवंगत सुपरस्टार ऋषि कपूर की पत्नी, नीतू कपूर अपने आप में एक मेगास्टार हैं और 1960 के दशक के अंत, 1970 के दशक और 1980 के दशक की शुरुआत में सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं।

नीतू कपूर ने साल 1966 में फिल्म 'सूरज' से डेब्यू किया था। 1970 के दशक में उन्होंने 'दीवार', 'खेल खेल में', 'कभी-कभी', 'धरम वीर', 'अमर अकबर एंथोनी' और 'काला पत्थर' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी।

एक सिंपल फैमिली में जन्मीं नीतू कपूर ऋषि कपूर संग शादी करने के बाद बॉलीवुड के कपूर खानदान की बहू बन गई थीं।

नीतू कपूर ने जब ऋषि कपूर से शादी की थी तब वह सिर्फ 21 साल की थीं। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से रिटायरमेंट ले ली थी। उनकी आखिरी रिलीज 'गंगा मेरी मां' थी जो 1983 में रिलीज हुई थी।

उन्होंने दो बच्चों रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर को जन्म दिया।

कई साल एक्टिंग से दूर रहने के बाद नीतू कपूर ने 'लव आज कल', 'दो दूनी चार' और 'बेशरम' जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में वापसी की लेकिन वह केवल सपोर्टिंग रोल निभाती नजर आईं।

वहीं नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर अब सुपरस्टार बन चुके हैं और उनकी बहू आलिया भट्ट भी टॉप एक्ट्रेस हैं। नीतू अब रणबीर और आलिया की बेटी राहा की दादी भी बन गई हैं।