ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष :साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियली ऐलान किया था कि वह दोनों अब अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या और धनुष की शादी 2004 में हुई थी। हालांकि, 18 साल साथ में रहने के बाद अलग हो चुके हैं।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने इसी साल की शुरुआत में जनवरी 2024 में अपना तलाक अनाउंस किया था। तलाक के बाद शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की।

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक: 2024 के सबसे चर्चित तलाक में से एक रहे हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का भी नाम शामिल है। साल की शुरुआत से ही इन दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। बाद में ऑफिशियली कपल ने अपने तलाक की अपडेट शेयर की थी।

ईशा देओल और भरत तख्तानी: हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और भरत तख्तानी ने भी इसी साल तलाक लिया। शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि इन दोनों के अलग होने के कारण का किसी को पता नहीं है।

दलजीत कौर और निखिल पटेल: टेलीविजन अभिनेत्री दलजीत कौर और निखिल पटेल ने मई 2024 में अपनी शादी खत्म कर दी। जोड़े ने अपने अलग होने का मुख्य कारण व्यक्तिगत मतभेद बताया। कपल 2022 में शादी के बंधन में बंधने थे।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर : इस साल तलाक के अलावा कई कपल्स के ब्रेकअप भी काफी चर्चा में रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस लिस्ट में शामिल है। लंबे वक्त एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल दोनों अलग हुए है।