तालिबान ने बनाया नया कानून, महिलाओं पर नए प्रतिबंध और सामाजिक नियमों में बदलाव।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने नया कानून लागू किया है। इसमें महिलाओं पर अत्याचार बढ़ेगा। तालिबान सरकार ने बुराई और सदाचार पर नया कानून बनाया है। इस कानून के तहत अब महिलाओं अपना चेहरा खुला नहीं रख सकती हैं। उन्हें अपना पूरा शरीर ढकना होगा। यहां तक महिलाएं ऊंची आवाज में बोल और पढ़ाई भी नहीं कर सकती हैं। 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद, नए सदाचार कानून को हाल ही में लागू किया गया है। यह कानून 114 पृष्ठों के दस्तावेज़ में विस्तार से बताया गया है, जिसे एसोसिएटेड प्रेस ने अध्ययन किया है। यह तालिबान के शासन के तहत सदाचार से संबंधित पहली औपचारिक घोषणा है। बुधवार को तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने इन कानूनों को मंजूरी दी। इस नए कानून में महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा, कार्यस्थल पर व्यवहार, और सार्वजनिक जीवन में नियमों को लेकर नए निर्देश शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कानून सार्वजनिक नैतिकता को बनाए रखने और धार्मिक सिद्धांतों को लागू करने के लिए विशेष प्रावधान करता है। मंत्रालय के प्रवक्ता मौलवी अब्दुल गफर फे़रूक ने कहा, "इंशाल्लाह, हम आपको आश्वस्त करते हैं कि यह इस्लामी कानून सदाचार को बढ़ावा देने और बुराई को समाप्त करने में बहुत प्रभावी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन नियमों का उद्देश्य समाज में नैतिकता और धार्मिक अनुशासन को बनाए रखना है, और यह विश्वास दिलाया कि ये कानून अफगानिस्तान में सुधार लाने में मदद करेंगे।
तालिबान ने बनाया नया कानून!
* अब सार्वजनिक स्थानों पर औरतें न चेहरा दिखाएं और न बोलें!"
* महिला न तो अपनी आवाज सुना सकती है न ही अपना चेहरा दिखा सकती है।
* ये नया फरमान अफगानिस्तान की कट्टरपंथी तालिबानी सरकार ने जारी किया है।
* महिलाओं को लेकर पहले ही अफगानिस्तान में औरतों के जीवन में अंधेरा छाया है और उनका सार्वजनिक जीवन लगभग समाप्त है।
* महिलाएं घरों में ही कैद हैं, कक्षा पाँच के बाद उनकी पढ़ाई भी नहीं है और उन्हें बिना घर के पुरुष सदस्यों के अलावा किसी के साथ जाने की मंजूरी नहीं।
Leave Your Message