चीन ने ठोका अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा, 30 जगहों के बदले नाम।

चीन ने अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में चीन ने अरुणचाल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदले हैं। भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने की बात को खारिज किया है। भारत ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न हिस्सा है और उसका नाम बदल देने से इस वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा।
1 मई से लागू करने के लिए अनुच्छेद 13 में प्रावधान किया गया है। इसमें कहा गया है कि चीन के क्षेत्रीय दावों और संप्रभुता के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने वाली विदेशी भाषाओं में नामों को बिना प्राधिकरण सीधे उद्धृत या अनुवाद नहीं किया जाएगा। बता दें कि चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा ठोकता है और उसे जांगनान कहता है। साथ ही वह अरुणाचल प्रदेश को तिब्बती क्षेत्र बताया है। उल्लेखनीय है कि चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में छह स्थानों के नामों की बदलने की पहली लिस्ट 2017 में जारी की थी। इसके बाद 15 स्थानों की दूसरी लिस्ट 2021 में जारी की गई। हालांकि, तीसरी बार साल 2023 में 11 स्थानों के नामों की लिस्ट जारी की गई थी।
Leave Your Message