थाईलैंड से भीषण जहाज हादसे की खबर आई सामने, जान की बाजी लगाकर प्लेन से समुद्र में कूदे लोग।

थाईलैंड में भीषण जहाज हादसे की खबर सामने आ रही है। सूरत थानी प्रांत से रात भर चलने वाला जहाज थाईलैंड के तट से दूर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल कोह ताओ पहुंचने ही वाला था कि तभी यात्रियों में से एक ने अचानक एक जोरदार आवाज सुनी और धुएं की गंध महसूस की। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले धुंआ और पांच मिनट से भी कम समय में आग लगते हुए देखी और तभी लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और अलार्म बजा दिया। उन्होंने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ''हम बमुश्किल से ही जीवनरक्षक जैकेट प्राप्त कर सके। अफरा-तफरी मच गयी।
बैंकॉक थाईलैंड की खाड़ी में आज तड़के हुए एक जहाज हादसे ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। जहाज के उड़ान भरते समय अचानक मिड-एयर होने के दौरान ही आग लग गई। आग लगते ही प्लेन में मौजूद यात्रियों की सांसें अटक गई। लोगों के बीच जान बचाने की होड़ में चीख-पुकार मच गई। जहाज में लगी भीषण आग लगातार बढ़ती जा रही थी। लिहाजा यात्रियों ने फिर जो किया, वैसा आज से पहले दुनिया के किसी जहाज हादसे में शायद पहले कभी नहीं हुआ होगा। भीषण आग की चपेट में बीच हवा में फंसे यात्रियों ने अपने जान की बाजी लगाकर प्लेन से समुद्र में कूद गए। सूरत थानी अधिकारियों ने फेसबुक पर बताया कि जहाज पर सवार 108 लोगों में से 97 यात्री थे। प्रांत के जन संपर्क विभाग ने बताया कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Leave Your Message