रोहित शर्मा 250वां 'टी20 मैच' जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी बने।

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2024 में जीत का खाता खोल लिया है। टी 20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस की ये 150वीं जीत है। मुंबई इंडियंस से पहले टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम 150 मुकाबले नहीं जीत पाई थी। वहीं, इस मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ा कारनामा किया। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला गया मैच रोहित शर्मा का टी20 क्रिकेट में 430वां मैच था। दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ रोहित ने अपने टी20 करियर में 250वां मैच जीता। इसी के साथ रोहित शर्मा 250 टी20 मैच जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 222 मैच जीते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित ने इस मैच में 27 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और तीन छक्के देखने को मिले। इसी के साथ उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने 1000 रन भी पूरे किए। रोहित के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1000 रन बनाने का कारनामा सिर्फ विराट कोहली कर सके हैं। रोहित ने इस मैच में 1 बाउंड्री लगाने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 1500 बाउंड्री भी पूरी की। वह टी20 क्रिकेट में 1500 बाउंड्री लगाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम पर कुल 1486 बाउंड्री हैं।
Leave Your Message