दिखाना चाहती है सबसे ग्लैमरस और खूबसूरत तो रीक्रिएट करें बॉलीवुड हसीनाओं के यह लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइंस, शर्त लगा लीजिए पतिदेव की नहीं हटेगी आपसे नजर।
ट्यूब स्टाइल ब्लाउज इंडो-वेस्टर्न और क्लासी लुक अपनाने के लिए आप बेबो यानी कि करीना कपूर की तरह सीक्वेंस साड़ी के साथ सीक्वेंस ट्यूब स्टाइल ब्लाउज पहन सकते हैं. यह इंडो वेस्टर्न लुक देने के साथ ही बहुत ग्लैमरस दिखा सकता है।
सिंपल सी साड़ी के ऊपर आप इस तरीके का मोतियों का केप स्टाइल में बना हुआ ब्लाउज भी पहन सकती हैं. ये आपको बहुत ही यूनिक और स्टाइलिश लुक देगा।
अगर आप रफल साड़ी इस करवा चौथ पहन रही है तो इस तरह हाई नेक स्लीवलेस हेवी एंब्रायडरी ब्लाउज पहन सकती हैं. यह लुक जितना मॉडर्न लगता है उतना ही एलिगेंट भी.
इसके साथ ही आप सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ आप इस तरीके का पफ स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं, फ्रंट बटन देकर एक कट आउट डिजाइन सामने से डलवाएं।