1. नींद की कमी – अगर आप रोजाना 7–8 घंटे की अच्छी नींद नहीं लेते हैं, तो आपकी इम्यून सिस्टम ठीक से रिपेयर और रिकवरी नहीं कर पाती।

2. अत्यधिक प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन – तली-भुनी, चीनी और रिफाइन्ड चीज़ें आपकी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाकर शरीर में सूजन को बढ़ाती हैं।

3. पानी कम पीना – हाइड्रेशन की कमी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने की क्षमता को घटा देती है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।

4. एक्सरसाइज की कमी – यदि आप नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि नहीं करते तो आपकी इम्यून सेल्स की सक्रियता और गति धीमी हो जाती है।

5. क्रॉनिक स्ट्रेस यानी लगातार तनाव में रहना – लंबे समय तक तनाव में रहने से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जो इम्यून फंक्शन को दबा देता है।

6. धूम्रपान और शराब का सेवन – ये दोनों आदतें शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं और फेफड़ों को भी कमजोर करती हैं।

7. हाइजीन की अनदेखी – हाथ धोने, साफ कपड़े पहनने और सही सैनिटेशन की कमी से बैक्टीरिया और वायरस का खतरा बढ़ जाता है, जिससे रोगों की संभावना अधिक होती है।