फिल्मों और ब्रांड्स से कमाई करने वाले कई बॉलीवुड सेलेब्स ने 2025 में अपनी प्रॉपर्टी बेचकर जबरदस्त मुनाफा कमाया। कुछ ने तो 150% से ज्यादा रिटर्न हासिल किया। आइए जानते हैं किन सितारों ने इस साल प्रॉपर्टी डील्स से करोड़ों कमाए।

1 अमिताभ बच्चन: 168% मुनाफा, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने इस साल अपनी ओशिवारा स्थित डुप्लेक्स प्रॉपर्टी को 83 करोड़ रुपये में बेच दिया। उन्होंने यह संपत्ति 2021 में 31 करोड़ में खरीदी थी। इस डील से उन्हें करीब 168% का शानदार मुनाफा हुआ।

2 जितेंद्र: जमीन बेचकर कमाए 855 करोड़ रुपये, दिग्गज अभिनेता जितेंद्र भी 2025 में प्रॉपर्टी डील्स को लेकर खूब चर्चा में रहे। उन्होंने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित अपनी 2.39 एकड़ ज़मीन को 855 करोड़ रुपये में बेचा। यह डील इस साल की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील्स में से एक मानी जा रही है।

3 अक्षय कुमार: 6 प्रॉपर्टी बेचकर 100 करोड़ का मुनाफा, खिलाड़ी अक्षय कुमार प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी जाने जाते हैं। साल 2025 में उन्होंने अब तक 6 प्रॉपर्टी बेची हैं, जिनमें फ्लैट और ऑफिस स्पेस शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इनसे उन्हें 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ है।

4 प्रियंका चोपड़ा: चार फ्लैट्स से 16 करोड़ की कमाई, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के ओबेरॉय स्काई गार्डन में स्थित अपने चार अपार्टमेंट्स को 16.17 करोड़ रुपये में बेचा। इनसे उन्हें शानदार रिटर्न मिला।

5 सोनाक्षी सिन्हा: 61% का प्रॉफिट, सोनाक्षी सिन्हा ने 2025 में बांद्रा स्थित अपना अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेचा। उन्होंने यह प्रॉपर्टी 2020 में 14 करोड़ रुपये में खरीदी थी। यानी इस डील से उन्हें 61% का मुनाफा हुआ। बता दें, यह वही घर था जहां वे शादी से पहले रहती थीं।