नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को केरल के एक आर्मी परिवार में हुआ था।
एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने फिल्मो के साथ- साथ रियलिटी शो रोडीज़ से भी खूब नाम कमाया है।
नेहा धूपिया ने 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां उन्हें मिस इंडिया 2002 का ताज पहनाया गया।
बॉलीवुड में उन्होंने शुरुआत 2003 में की थी। नेहा की पहली फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' है। इसके बाद उन्होंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला' सहित कुछ अन्य फिल्मों में काम किया।
नेहा धूपिया का चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' भी काफी चर्चा में रहता है। नेहा शो में कई बॉलीवुड सेलेब्स को इनवाइट करती हैं और उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बातचीत करती हैं।
नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से 10 मई, 2018 को एक गुरुद्वारे में शादी की थी। एक्ट्रेस की ये वेडिंग इतनी इंटीमेट थी कि शादी पेरेंट्स को अपने रिलेशन के बारे में बताने के 72 घंटे में करनी पड़ी।
अंगद बेदी से शादी उनकी काफी लाइमलाइट में रही क्योकि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गयी थी। इसलिए उनकी शादी जल्दी करानी पड़ी।
शादी के 5 महीने बाद ही नेहा ने नवंबर 2018 में अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी को जन्म दिया था।
बाद में, 3 अक्टूबर, 2021 को बेटे गुरिक सिंह धूपिया बेदी की मां बनी थीं। अब वह अपने परिवार के साथ खूब मज़े साथ मिलकर रह रही है।