आखिरकार इंतज़ार ख़तम, कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवारों का किया एलान।
लोकसभा चुनाव 2024 में अब ख़तम हुआ इंतज़ार कांग्रेस ने यूपी की दो अहम सीटों, रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। जहां रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे तो वहीं अमेठी से पार्टी ने सोनिया गांधी के खास केएल शर्मा को टिकट दिया है। इन दोनों ही लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण में वोटिंग होनी है। नामांकन की आज आखिरी तारीख थी और कांग्रेस की तरफ से आज ही उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। अमेठी सीट से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की पहचान सोनिया गांधी के करीबी नेता के रूप में रही है। मूल रूप से लुधियाना, पंजाब के रहने वाले के एल शर्मा लंबे समय से रायबरेली में सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि के रूप में काम करते आए हैं। करीब चार दशक से अमेठी, रायबरेली में संगठन का काम कर रहे के एल शर्मा को इन दो जिलों की एक–एक गली मालूम है और हर कांग्रेसी इन्हें जनता है। राजीव गांधी के जमाने में इन्हें सरकार के काम का प्रचार प्रसार करने यूपी भेजा गया और तब से यहीं में हो कर रह गए।
हर किसी के जेहन में सवाल आ रहा है कि जहां अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें कुछ दिनों पहले तक सामने आ रही थीं तो पार्टी ने केएल शर्मा को क्यों चुना? रायबरेली और लंबे समय से ये दोनों ही लंबे समय से गांधी परिवार का गढ़ रहे हैं। रायबरेली से तो बीच में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की बातें तक होने लगी थीं। वहीं उनके पति रॉबर्ट वाड्रा कई बार बयानों के जरिये इशारा कर चुके थे कि वह अमेठी से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, लेकिन कांग्रेस ने यहां से गैर-गांधी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
















































































Leave Your Message