मानसून में स्टाइलिश दिखने के लिए फुटवियर से लेकर हेयर तक अपनाएं ये ज़रूरी टिप्स। 

बारिश का मौसम जहां मन को सुकून और ताजगी देता है, वहीं यह हमारे फैशन सेंस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आता है। भीगी सड़कों, कीचड़ और उमस भरे वातावरण में स्टाइलिश दिखना मुश्किल लगने लगता है। अक्सर लोग इस मौसम में केवल सुविधा को प्राथमिकता देते हैं और अपने लुक से समझौता कर बैठते हैं। लेकिन अगर थोड़ी समझदारी से फैशन को अपनाया जाए, तो बारिश में भी आप ट्रेंडी और कम्फर्टेबल दोनों रह सकते हैं। सही कपड़े, फुटवियर और एक्सेसरीज़ का चुनाव करके आप इस मौसम की परेशानियों को मात देते हुए अपना स्टाइल स्टेटमेंट बरकरार रख सकते हैं।

मानसून फैशन टिप्स: बारिश में भी रहें स्टाइलिश और कम्फर्टेबल

1 .. फुटवियर का सही चुनाव करें, 

  * लेदर शूज़ और कपड़े के सैंडल से बचें
  * रबर या पीवीसी से बने सैंडल, फ्लोटर्स या क्रॉक्स पहनें
  * जेली सैंडल और ट्रेंडी रेन बूट्स भी बढ़िया विकल्प हैं

2 हल्के और जल्दी सूखने वाले फैब्रिक चुनें, 

  * कॉटन, लिनन, रेयॉन या सिंथेटिक मटेरियल पर भरोसा करें
  * डेनिम या मोटी कॉटन से परहेज करें

3 भारी जींस की जगह हल्के बॉटम्स पहनें, 

  * क्रॉप ट्राउज़र, प्लाजो, ट्रैक पैंट्स या शॉर्ट्स चुनें
  * रेयॉन या लाइक्रा मिक्स पतली जींस ट्रेंडी और उपयोगी हैं

4 गहरे रंग के कपड़े पहनें, 

  * नेवी ब्लू, डार्क ग्रीन, ब्लैक या मरून जैसे रंग चुनें
  * कीचड़ और पानी के दाग कम दिखते हैं
  * घुटनों तक की ड्रेसेज़ या स्कर्ट्स पहनना बेहतर

5 ट्रेंडी रेनकोट या विंडचीटर पहनें, 

* आजकल मार्केट में स्टाइलिश डिज़ाइनों की भरमार है

6  वॉटरप्रूफ मेकअप और हल्की एक्सेसरीज़ अपनाएं, 

* वॉटरप्रूफ काजल, लाइनर और मस्कारा लगाएं
* मेटल जूलरी से बचें, प्लास्टिक या रबर की एक्सेसरीज़ चुनें

7 हेयर केयर को नजरअंदाज न करें, 

  * बालों को पोनीटेल, बन या चोटी में बांधें
  * फ्रिज़ी बालों से बचने के लिए एंटी-फ्रिज़ सीरम या स्प्रे लगाएं

इन टिप्स को अपनाकर आप बारिश के मौसम का पूरा मजा ले सकती हैं, वो भी बिना अपने स्टाइल से समझौता किए! 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स