ब्राजील के कई इलाकों में बेकाबू हुए हलात, बारिश ने मचाई तबाही।
ब्राजील के कई इलाकों में बेकाबू हुए हलात घनघोर बारिश ने बढ़ाई लोगो के परेशानियाँ, इसके साथ -साथ लगातार बरसात के कारण कई इलाको में आयी बाढ़। हालात ये हैं कि ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार रात बढ़कर 29 हो गई जबकि 60 अन्य लोग अब भी लापता हैं। राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी की तरफ से यह जानकारी दी गई है। एजेंसी ने इससे पहले बारिश के कारण 13 लोगों की मौत और 21 लोगों के लापता होने की जानकारी दी थी। बाढ़ की वजह से रियो ग्रांडे डो सुल में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। बाढ़ के बाद बने भयावह हालात के बाद अब नागरिक सुरक्षा एजेंसी की तरफ से यह भी बताया गया है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
इसके साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इस बारिश से प्रभावित हुए लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारी सरकार हरसंभव कोशिश करेगी।नागरिक सुरक्षा एजेंसी की तरफ से यह भी बताया गया है कि बारिश के कारण 10,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा है। सोमवार को शुरू हुई बारिश के शुक्रवार तक जारी रहने के आसार हैं। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।
















































































Leave Your Message