उर्फी जावेद की 'जादुई ड्रेस' ने उड़ाये सबके होश।
फैशन की दुनिया में इन दिनों एक नाम हर किसी की जुबां पर है वो नाम है उर्फी जावेद का क्योंकि उर्फी जावेद ने अपने फैशन के कारण पूरी दुनिया मे अपने नाम को चमका लिया है। उर्फी जावेद किसी ने किसी वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती है। उर्फी जावेद की नए आउटफिट का इंतजार उनके फैंस को काफी ज्यादा रहता है। इस बार उर्फी ने अपनी नई ड्रेस के साथ फैंस को जादू दिखाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ब्लकै कलर के गाउन में उर्फी जावेद ने रेड कारपेट पर आकर एक बार फिर से सुर्खियां बटोर ली हैं। गाउन पहनकर उर्फी पैपराजी से कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि, 'आपको मैजिक देखना है, ठीक है तो सब बैठ जाओ', बस इसके बाद तुरंत उर्फी जावेद ताली बजाती है और उनके गाउन से तितलियां और फूल उड़ते हुए नजर आते हैं। उर्फी का ये जादू देखकर पैपराजी और वहां पर मौजूद हर कोई हैरान रह जाता है। उर्फी आए दिन ऐसे-ऐसे आउटफिट डिजाइन करती रहती हैं जिसे कोई सोच भी नहीं सकता है। उर्फी कितनी क्रिएटिव हैं ये उनके आउटफिट में खासतौर पर नजर आता है। इस बार भी उर्फी ने कुछ ऐसा ही पहना है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। ऐसी ही अपनी अपनी नयी- नयी ड्रेसों में डिजाइन और उनमे क्रिएटिव करके अपनी लोगो पर एक छाप छोड़ जाती है। और हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है।
















































































Leave Your Message