राहुल ने रायबरेली से भरा नामांकन, अमेठी से क्यों नहीं उतरे राहुल?

देश में चुनाव चल रहे हैं। तो वहीं अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों के लिए नामांकन भरने का आखरी दिन है। जिसके चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी की जगह इस बार सोनिआ गाँधी की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। लंबे क़यासों के बीच राहुल गांधी ने अमेठी सीट को छोड़ दिया है। जिसे लेकर भाजपा समेत तमाम एनडीए के सहयोगी कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। राहुल गांधी पर अमेठी में हार के डर का आरोप लगाते हुए, रालोद ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है। एनडीए के सहयोगी और राष्ट्रीय लोकदल के नेता रोहित अग्रवाल ने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर तंज कसा और राहुल गांधी के ही नारे को दोहराते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'डरो मत..अमेठी में लड़ो मत..'. राहुल गांधी अक्सर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी के सामने डटकर मुकाबला करने को कहते हैं और इसके लिए कई बार डरो मत का नारा बुलंद करते दिखते हैं। राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी निशाना साधा और इसे कांग्रेस की नैतिक हार बताया हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा,'अमेठी से श्री राहुल गांधी का चुनाव नहीं लड़ना कांग्रेस की नैतिक पराजय और भाजपा की विजय है' #फिर_एकबार_मोदी_सरकार  

कांग्रेस पार्टी ने आज पांचवें चरण के नामांकन के आखिरी दिन अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। जिसमें कांग्रेस ने अमेठी लोकसभा सीट से गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। जो की भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। जबकि राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। राहुल गांधी ने आज रायबरेली में अपना नामांकन पत्र भरा। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नज़र आए। राहुल के स्वागत के लिए, बड़े स्तर पर तैयारी की गई थी। साथ ही रोड शो में फूलों के साथ राहुल गांधी का अभिवादन किया गया।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स