झारखंड की राजधानी में ईडी की ताबड़तोड़ रेड, नोटों का पहाड़ हुआ बरामद।  

लोकसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी ने झारखंड की राजधानी में सोमवार को ताबड़तोड़ रेड की है। ईडी ने इंजीनियर और नेताओं के लगभग 9 ठिकानों पर रेड किया है। वहीं झारखंड सरकार के मंत्री के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से करोड़ों रुपए को बरामद किया है। दरअसल, झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े एक शख्स के घर से ईडी ने नोटों का पहाड़ बरामद किया है। कयास लगाया जा रहा है कि, रकम करोड़ों में है। नोटों को गिनने के लिए बैंक से कर्मचारियों और मशीनों को मंगवाया गया है। चुनाव के बीच कैश बरामदगी से इस पर राजनीतिक भूचाल आना तय है। ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर के घर भी ईडी की तलाशी चल रही थी। इस दौरान जहांगीर के घर अधिकारियों को इतना कैश मिला कि वे भी देखकर दंग रह गए। बताया जा रहा है कि रकम 20-30 करोड़ से अधिक हो सकती है। 

ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के राम से जुड़े केस में यह छापेमारी की थी। वीरेंद्र के राम को फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था। कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित तौर पर अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगने के बाद ईडी वीरेंद्र तक पहुंची थी। अब कैश बरामदगी के बाद ईडी इस मामले में कई और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स