आईपीएल 2024 सुनील नरेन ने मचाया कोहराम, साथ ही 'ऐतिहासिक रिकॉर्ड' किया अपने नाम।
आईपीएल 2024 लखनऊ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन ने अपनी तूफानी बैटिंग से कोहराम मचा दिया। नरेन सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में नरेन ने 39 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली थी और फिर बॉलिंग में 1 विकेट भी चटकाया था। लखनऊ के खिलाफ इस शानदार प्रदर्शन के बाद नरेन ने वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नरेन ने इस सीज़न में 452 रन बना लिए हैं और बॉलिंग करते हुए 14 विकेट चटका लिए हैं, जिसके बाद वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे और पर्पल कैप की लिस्ट में छठे पायदान पर हैं। इसी के साथ नरेन आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टीम के लिए खेलते हुए 1500 से ज़्यादा रन बनाए और 150 से ज़्यादा विकेट चटकाए। नरेन ने 2012 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। केकेआर से जुड़ने वाले नरेन ने अब तक किसी दूसरी फ्रेंचाइज़ी के लिए नहीं खेला। इस लिस्ट में एक से ज़्याद फ्रेंचाइज़ी के लिए खेल चुके रवींद्र जडेजा पहले और ड्वेन ब्रावो दूसरे नंबर पर हैं। ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 1004 रन बनाए और 140 विकेट चटकाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने चेन्नई के लिए खेलते हुए 1639 रन बना लिए हैं और 133 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। अपनी इस पारी में सुनील नरेन ने 7 छक्के और 6 चौके भी लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा। सुनील नरेन की इस धमाकेदार पारी से केकेआर को बेहतरीन स्टार्ट मिला।
















































































Leave Your Message