2 बहनों की 2 भाइयों से हुई शादी, रात खाई खीर और सुबह उठे तो रह गए दंग।
हरदोई में दो सगे भाइयों की शादी कराना चाहटी थी मां, जिसके लिए उसने सीतापुर के एक व्यक्ति से दोनों बेटों की शादी कराने के एवज में 80 हजार रुपये का सौदा किया था। लेकिन शादी के दूसरे दिन ही घर में ऐसा कांड हो गया, की घरवालों के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। यूपी के हरदोई में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। हरदोई जिले के टड़ियावां क्षेत्र में दो सगी बहनें, दो सगे भाइयों से शादी करने के दूसरे दिन ही पतियों को लूट कर फरार हो गईं। नवविवाहिताओं ने अपने-अपने पतियों सहित परिवार के सदस्यों को खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर, नकदी और मोबाइल आदि पार कर दिए। पीड़ित परिवार ने थाने पर जाकर दोनों दुल्हनों और शादी कराने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
सीतापुर जिले के जालिम नगर थाना लहरपुर तम्बौर के राजकुमार ने वहीं की पूजा और आरती की शादी टड़ियावां थाने के भड़ायल निवासी नरेश पाल के दो बेटे प्रदीप और कुलदीप के साथ कराई थी। नरेश पाल का एक बेटा दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है और दूसरा गांव में ही रहता है। शादी की सारी रस्में गांव के काली मंदिर में हुई लेकिन गांव में तब हड़कंप मच गया जब पता चला कि गांव से नई नवेली दो दुल्हनें शादी के दूसरे दिन ही ससुरालियों को लूट कर फरार हो गईं।
बुधवार को गांव के ही एक काली माता मंदिर में अग्नि के सात फेरे लेकर दोनों बेटों की शादी हो गई। शादी होने के बाद मां अपने बेटों और बहुओं के साथ घर चली आई। इस दौरान घर पर गांव में ही हो रहे भंडारे से खाना आया जिसे दोनों दुल्हनों ने पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जैसे ही सभी बेहोश हुए तो रात के वक्त दोनों दुल्हनें नकदी और जेवर सहित मोबाइल लेकर फरार हो गईं। गुरुवार की सुबह जब लोग होश में आए तो पता चला कि दोनों दुल्हनें घर से जेवर, कपड़े, मोबाइल और कैश लेकर चंपत हो चुकीं थीं। पीड़ित ने थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) कराई और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
















































































Leave Your Message