इस वजह से समर्थ ने किया ईशा से ब्रेकअप, वो लड़की है 'मौकापरस्त'। 

बिग बॉस 17 में समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय तो आप सबको जरूर याद होंगे। आखिरकार इनदोनो ने शो में इतना तहलका मचाया था की इन्हे कोई भी नहीं भूल सकता है। कभी दोनों एक-दूसरे को गलत ठहराते नजर आए तो कभी एक दूसरे को उकसाते और एक-दूसरे से लड़ते नजर आए। इसके अलावा शो में दोनों ने अपने रोमांस से भी खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन बता दें कि अब ये कपल अलग हो चुके हैं। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की वजह कभी सामने नहीं आई। लेकिन अब हाल ही में समर्थ ने ईशा संग अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की है और ईशा के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

समर्थ ने इंटरव्यू में ईशा को मौकापरस्त बताते हुए कहा कि- ईशा किसी भी स्पेशल इवेंट से पहले ही उनसे बात करती थीं और उसके अलावा, वह उनको इग्नोर करती थीं। समर्थ ने इसका एक उदाहरण देते हुए कहा कि ईशा ने होली पार्टी से पहले उन्हें काॅल किया और पूछा कि क्या वह उनकी पार्टी में वहां होंगे। बाद में वह उन्हें मीडिया के सामने खींचकर ले गईं, ताकि लोगों को पता चल सके कि दोनों साथ हैं। इसके आगे समर्थ ने बताया कि- 'उसने लाइव में बोला था कि कुछ कहने के लिए कुछ होना चाहिए, ऐसे 10 लोगो को मैं पाल सकतीं हूं। समर्थ ने बताया कि ईशा के इन बयानों से उन्हें दुख पहुंचा है और उन्हें लगा कि ईशा के अहंकार को ठेस पहुंची है, क्योंकि उन्होंने ही उन्हें छोड़ा था। इसलिए, प्रतिक्रिया स्वरूप वह उनके खिलाफ नफरत उगलती हैं। बिग बॉस 17' के बाद ईशा के साथ उनका रिश्ता खराब हो गया। उन्होंने कहा कि ईशा ने उन पर पॉपुलैरिटी के लिए उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और लगातार उनसे लड़ाई की। इसके बाद, समर्थ ने ईशा संग ब्रेकअप करने का फैसला किया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स