'50 करोड़' की रिंग पहनकर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई राखी सावंत।
बॉलीवुड ड्रामा क्वीन की बात करे तोह सबसे पहले राखी सावंत का नाम सबसे टॉप पर आता है। राखी सावंत लाइमलाइट लूटने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस हर दिन एक नए विवाद या बयान से भूचाल ला देती हैं। एक्ट्रेस आज कल अपने एक्स हस्बैंड रितेश सिंह के साथ घूमती नजर आने लगी हैं। लंबे वक्त बाद वो दुबई से अपने पति रितेश के साथ ही लौटी हैं। दोनों एक साथ स्पॉट किए जा रहे हैं। हाल में ही दोनों को एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक बार फिर दोनों ने मिलकर कई बड़े-बड़े दावे किए, जिसे सुनने के बाद आपके कान खड़े हो सकते हैं। राखी सावंत अपनी बड़ी सॉलिटेयर रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। राखी सावंत का दावा है कि उनकी ये रिंग 50 करोड़ रुपये की है। एक्ट्रेस कह रही हैं, 'इसकी कीमत क्या है आप सुनेंगे तो यहीं लेट जाएंगे। सिर्फ 50 करोड़ की ये रिंग है। 50 करोड़ क्या होता है। मैं जितने भी एयरपोर्ट पर हैं, इन सबको खरीद सकती हूं खड़े-खड़े। ये पूरा एयरपोर्ट खरीद सकती हूं खड़े-खड़े। ये सिर्फ एक नजराना है। समझ गए देखा।' इतना कहकर राखी वहां से जाने लगती हैं। एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड रितेश भी रिंग की कीमत 50 करोड़ रुपये बताते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस हैरान हैं। कई लोगों ने राखी सावंत को बुरी तरह ट्रोल भी किया है। और एक बार अपनी इस हरकत से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
















































































Leave Your Message