आज होगा तीसरे चरण में  '93 लोकसभा' सीटों पर चुनाव,  पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने डाला वोट।  

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को कुल 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इस चरण में बीजेपी की किस्मत दांव पर लगी है, क्योंकि ऐसी ज्यादातर सीटों पर पिछली बार पार्टी ने जीत हासिल की थी। तीसरे चरण में जिन राज्यों की सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्य प्रदश में है। देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। आज देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज वोट डाला है। कुल 93 सीट के लिए 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 120 महिलाएं हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से ज्यादा है। इन 93 सीटों पर पिछले 2 चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बुरा रहा है और वह 8 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाई है। वहीं बीजेपी ने इन सीटों पर दबदबा बनाकर रखा है।

2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने राज्य की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार राज्य में आप और कांग्रेस का गठबंधन है। इसके तहत कांग्रेस ने 24 और आप ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके अलावा, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 14, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4 और गोवा की दोनों सीटों पर 7 मई को चुनाव होने हैं। केंद्रशासित प्रदेश दादर नगर हवेली और दमन ड्यू (2 सीटों) के अलावा मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर 7 मई को चुनाव होने हैं और 11 करोड़ से भी ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स