एमटीवी के शौ 'रोडीज' ने बदली रणविजय की किस्मत।  

रणविजय सिंह को देशभर में 'रोडीज' से पहचान मिली थी। रणविजय सिंह इस साल अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं। फैंस हमेशा उनके बारे में हर बात जानना चाहते हैं। 16 मार्च 1983 को जालंधर में रणविजय सिंह का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ। रणविजय के पिता आर्मी ऑफिसर थे और वो अपने पिता की तरह आर्मी जॉइन करना चाहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणविजय ने आर्मी के लिए रिटेन और मेडिकल पास कर लिया था लेकिन जॉइनिंग से पहले वो दोस्त के कहने पर एमटीवी रोडीज के ऑडिशन में चले गए थे। आर्मी में जाने की तैयारी करने के दौरान रणविजय वीजे के तौर पर भी काम करते थे और छोटे-मोटे शोज को होस्ट किया करते थे। रणविजय ने रोडीज के ऑडिशन को क्लियर किया और उसके बाद वो रोडीज के विनर भी बन गए। अब रणविजय का करियर ही बदल चुका था। लगभग 18 सालों तक रणविजय इस शो से जुड़े रहे। कभी होस्ट बनकर तो कभी जज बनकर हर किसी के दिल में छा गए थे।

सलमान खान की फिल्म लंदन ड्रीम्स 2009 में रणविजय पहली किसी फिल्म में बार नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने पंजाबी फिल्मों 'धरती', 'साडी लव स्टोरी टौर मित्रां दी' में काम किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणविजय ने रोडीज छोड़ने के बारे मे कहा, 'मैं पहले दिन से रोडीज का हिस्सा रहा। मैं ऐसा आदमी हूं जिने 18 साल रोडीज को दिए। मैंने ना सिर्फ रोडीज बल्कि और भी शोज में काम किया। मुझे पहचान ही रोडीज़ ने दी है और रोडीज़ से ही मेरी किस्मत बदली है। 
 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स