आम आदमी पार्टीके नेता 'मनीष सिसोदिया' को लगा तगड़ा झटका, 15 मई तक के लिए बढ़ी न्यायिक हिरासत।  

दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टीके नेता मनीष सिसोदिया को लगा तगड़ा झटका। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़े सीबीआई केस में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और 'आप' नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने मामले में आरोप तय करने पर आगे की बहस के लिए 15 मई की तारीख भी तय की है। इससे पहले 3 मई को हुई सुनवाई में दो घंटे की लंबी बहस के बाद बेंच ने कहा था कि मेन केस यानी जिसमें केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी है, इसमें समय लग सकता है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर विचार किया जा सकता है  ताकि वे कैंपेन में हिस्सा ले सकें। ईडी और सीबीआई दोनो ही जांच एजेंसी दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया की भूमिका की जांच कर रहे हैं। सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। इसी के साथ कथित घोटाले में दिल्ली सरकार के मुखिया यानि अरविंद केजरीवाल भी तिहाड़ जेल में बंद है। शराब निति केस में सबसे पहले आप  नेता  मनीष सिसोदिया और फर संजय सिंह की भी गिरफ़्तारी हुई थी। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी का आरोप है कि आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं बरती गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया। लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया गया। मनीष सिसोदिया को ईडी के अलावा सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स