आईपीएल 2024 में ड्रेसिंग रूम के अंदर रोते हुए क्यों नज़र आए रोहित शर्मा, जाने क्या है बात?
आईपीएल 2024 का 55वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने यह मैच हैदराबाद से जीत लिया। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की यह चौथी जीत रही। इस जीत के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में रोते हुए नजर आ रहे हैं। इस जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए खुशी का मौका नहीं था। रोहित शर्मा का ये सीजन कुछ खस नहीं जा रहा है। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। आईपीएल 2024 में रोहित ने 12 मैच खेले हैं। अब तक खेले गए मैचों में पांच मैच ऐस हैं जिसमें रोहित शर्मा दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए हैं। तीन मैचों में 30 रन के स्कोर को पार किया है. लेकिन अब तक एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं।
वानखेड़े स्टेडियम में पारी की शुरुआत करते हुए वो सिर्फ 4 रन ही बना सके और पैट कमिंस का इकलौता शिकार बने पवेलियन जाते वक्त ही रोहित का सिर झुका हुआ था।इसके बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक छोटा सा क्लिप वायरल हो गया, जिसे देखकर कुछ लोगों को लगा कि वो काफी निराश हैं। कुछ ने तो ये भी दावा कर दिया कि वो रो रहे हैं। वैसे, इस छोटे से वीडियो से ये साफ पता नहीं चलता कि रोहित वाकई रो रहे थे या फिर किसी और तरह का भाव दिखा रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तुरंत ही इस पर चर्चा शुरू कर दी और अंदाजा लगाने लगे कि उनका ये "रिएक्शन" मुंबई इंडियंस के लिए खराब फॉर्म से जुड़ा हुआ है।
















































































Leave Your Message