राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज, वसुंधरा राजे, सचिन पायलट और राज्यवर्धन सिंह भी पहुँचे वोट डालने।
हर पांच साल में सरकार बदलने वाले राज्य राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। आज राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर वोटिंग हो रही है, जहाँ 5.25 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर सकेंगे। वोटिंग करवाने के लिए पौने तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए हैं। वहीं पूरे प्रदेश में मतदान के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है जो कि शाम 6 बजे तक चलेगा।
एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की मौत की वजह से वोटिंग नहीं हो रही है। राजस्थान में मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच में ही माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर जीत का दावा कर रहे हैं वहीं, बीजेपी जनता के मन को जीतकर चुनाव जीतने की कोशिश में हैं। बीजेपी ने कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, 6 सांसदों और 1 राज्यसभा सांसद समेत 59 मौजूदा विधायकों पर दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस ने 7 निर्दलीय विधायकों और एक बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह समेत 97 विधायकों को मैदान में उतारा है।
इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में सबसे मजेदार बात ये है कि दोनों ही पार्टी बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सीएम फेस का खुलासा नहीं किया है ऐसे में जनता किसे चुनेगी ये देखना दिलचस्प होगा।
















































































Leave Your Message