हैदराबाद से बड़ी खबर आई सामने, चार साल के बच्चे समेत सात लोगों की हुई मौत।

हैदराबाद से बड़ी खबर आई सामने हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हुआ है। इलाके में एक निर्माणाधीन घर की दीवार गिरने से चार साल के बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। बाचूपल्ली पुलिस के ने बताया कि ये घटना मंगलवार रात की. वहीं इस दर्दनाक घटना में मारे गए लोग ओडिशा और छत्तीसगढ़ के रहने वाले प्रवासी श्रमिक थे। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह मशीन से खुदाई की गई, जिसकी मदद से मलबे में दबे हुए शवों को निकाला गया। पुलिस द्वारा बुधवार को यह जानकारी साझा की गई। मौसम विभाग ने न सिर्फ हैदराबाद और तेलंगाना बल्कि अन्य कई प्रदेशों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही इलाकों में हाई अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही ये भी कहा है कि इमरजंसी के समय ही घरों से निकलें। तेज आंधी और बारिश ले जल आपूर्ति भी बाधित हुई है। वहीं कई जगहों पर बिजली के खंबे भी गिर गए हैं, जिससे घरों में लोगों को पूरी बिजली भी नहीं मिल पा रही है। इसी कारण से शहर के कई इलाकों में नगर निगम के अधिकारियों की विभिन्न टीमें भेजी गई हैं। टीमें कई इलाकों से जलभराव और गिरे हुए पेड़ों को हटा रही है। वहीं प्रमुख सचिव नगर प्रशासन और शहरी विकास दानकिशोर ने जीएचएमसी आयुक्त रोनाल्ड रोज़ के साथ शहर में विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया और डीआरएफ टीमों को विभिन्न जगहों पर तैनात कर बचाव कार्य के निर्देश दिए।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स