आखिर क्यों 'डिलीट' करी रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण संग अपनी 'शादी' की सारी तस्वीरें?
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। हालांकि दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बार फिर लग रहा है कि कपल का रिश्ता खतरे में है। बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण संग अपनी शादी की सारी तस्वीरें हटा दी हैं। वहीं रणवीर सिंह द्वारा शादी की तस्वीरें डिलीट करना इसलिए भी काफी शॉकिंग लग रहा है क्योंकि वे और दीपिका जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि दीपिका ने रणवीर सिंह संग अपनी शादी की तस्वीरों को अपने ग्रिड पर बरकरार रखा है। हालांकि दीपिका ने रणवीर सिंह संग अपनी शादी की तस्वीरों को अपने ग्रिड पर बरकरार रखा है। इन सबके बीच मंगलवार को ही कपल के बेबीमून से कुछ तस्वीरें लीक हुईं, जिससे जोड़े के बीच तनाव की सभी अटकलें बंद हो गईं। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में इटली में पारंपरिक कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी।
इस साल की शुरुआत में फरवरी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अनाउंसमेंट की थी कि वे सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘83’ और ‘फाइंडिंग फैनी’ में स्क्रीन स्पेस शेयर करने के बाद रणवीर और दीपिका अब ‘सिंघम अगेन’ में एक साथ दिखाई देंगे। सिंघम अगेन’ में जहां दीपिका का शक्ति शेट्टी का किरदार रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स में एंट्री करेगा, वहीं रणवीर अजय देवगन के लीड रोल वाली एक्शन ड्रामा फिल्म में सिम्बा की अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
















































































Leave Your Message