अंपायर्स से बहस करना 'संजू सैमसन' पर पड़ा भारी, बीसीसीआई ने इसके चलते लगाया जुर्माना।  

आईपीएल 2024 के बीच बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर बड़ा एक्शन लिया है। राजस्थान की टीम ने 7 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस  अपने विकेट के बाद काफी नाखुश दिखे थे। इस मैच में संजू सैमसन अंपायर्स से बहस करते हुए नजर आए थे। संजू सैमसन के इस व्यवहार के लिए बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में संजू सैमसन 46 गेंदों पर 86 रन बनाकर आउट हुए थे। इस पारी में संजू सैमसन ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए थे। लेकिन वह 16वें ओवर में कैच आउट हो गए थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में संजू सैमसन 46 गेंदों पर 86 रन बनाकर आउट हुए थे। इस पारी में संजू सैमसन ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए थे। लेकिन वह 16वें ओवर में कैच आउट हो गए थे। बीसीसीआई ने संजू सैमसन पर जुर्माना लगाते हुए एक प्रेस रिलीज जारी की है। प्रेस रिलीज बीसीसीआई ने कहा है कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के मैच 56 के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सैमसन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स