चेहरे पर 'एक्ने' होना हो सकता है हानिकारक, जाने इसके कारण और उपाय।   

हार्मोनल बदलाव और ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाने की वजह से चेहरे पर ऐक्ने या पिंपल होना आम बात है। लेकिन कई मामलों में ऐसा किसी गंभीर बीमारी की वजह से भी हो सकता है। चेहरे पर दाने चिकनपॉक्स, मंकीपॉक्स के अलावा मिलिया और रोसैशिया जैसी बीमारियों की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा इसकी वजह स्किन कैंसर भी हो सकता है। इसलिए तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए। इसे लेकर एबीपी लाइव ने डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टरों  से बात की तो उन्होंने बताया कि गाल पर या सिर्फ हेयर लाइन पर एक्ने निकलना गंभीर भी हो सकता है। इसे सिर्फ दाना समझने की भूल हानिकारक बन सकती है। जानिए ऐसा क्यों होता है। 

1 .. गाल पर एक्ने होना 
 अगर गाल पर एक्ने निकल रहा है तो इसका कारण हार्मोंस या ऑयली फेस नहीं बल्कि गंदे फोन स्क्रीन या गंदे तकिए हो सकते हैं। जब फोन को कान में लगाते हैं तो स्क्रीन पर चिकके बैक्टीरिया गालों पर चिपक जाते हैं, जिसकी वजह से दाने निकलने लगते हैं। फिर चेहरे को छूने या गंदे पिलो कवर के कारण गाल पर एक्ने निकलता है। 

2 .. जॉलाइन चिन पर एक्ने निकलना
जॉलाइन या चिन पर अगर हमेशा पिंपल्स निकलते हैं तो इसका कारण हार्मोंस में बदलाव होना भी हो सकता है। एंडोक्राइन सिस्टम में गड़बड़ी के कारण एड्रोजेंस हार्मोन का उत्पादन होता है, जिससे ऑयल ग्लैंड्स बहुत ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं और पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं। पीरियड्स के पहले ये हार्मोंस ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। डाइट को संतुलित करके ही इससे छुटकारा पाया जा सकता है। 

3 .. हेयरलाइन पर एक्ने निकलना
बाल और चेहरे की लाइन पर एक्ने निकलने का कारण हेयर प्रोडक्ट्स भी हो सकता है, जो नेचुरल ऑयल को हेयर फॉलिकल्स में बनाकर रखते हैं।  हेयरलाइन पर अगर अक्सर ही पिंपल निकलते हैं तो अपने हेयर प्रोडक्ट को बदल लेना चाहिए। 

4 .. एलर्जी
कुछ उत्पाद त्वचा के रोम  छिद्रों को बंद कर देते हैं जिससे मुँहासे पैदा होते हैं लेकिन कई बार किसी तरह की दवा लेने पर भी त्वचा पर दाने या चकत्ते पड़ जाते हैं जो मुँहासे की तरह दिखते हैं। इसमें कई बार खुजली और हल्का दर्द भी हो सकता है। सेंसिटिव स्किन और जल्दी- जल्दी एलर्जी का शिकार होने वाले लोगों को मेकअप, केमिकल और खुशबू वाले स्किन प्रॉ़क्ट्स का इस्तेमाल से बचना चाहिए। 

5  .. नाक और फोरहेड
अगर  चेहरे के फोरहेड और नाक पर मुंहासे निकल रहे हैं तो इसका एक कारण स्ट्रेस भी हो सकता है। इसका कारण चेहरे पर ऑयल उत्पादन बढ़ जाता है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स