रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने करी जनसभा,  जनता से 103 साल पुराना किस्सा किया साझा। 

लोकसभा चुनाव  2024 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा की। प्रियंका ने रायबरेली की जनता से 103 साल पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में जब रायबरेली के किसानों ने अपनी आवाज उठाने के लिए आंदोलन किया, तब मोती लाल नेहरू ने जवाहर लाल नेहरू को रायबरेली भेजा। उसी वक्त से हमारा और रायबेरली का रिश्ता जुड़ गया। इस दौरान प्रियंका ने रायबरेली और कांग्रेस एवं गांधी परिवार के रिश्तों पर बात की। प्रियंका ने अपने भाषण में इमरजेंसी के बाद भूतपूर्व पीएम इंदिरा गांधी का रायबरेली सीट से हार का भी जिक्र किया। हालांकि उन्होंने इमरजेंसी का नाम नहीं लिया। प्रियंका ने कहा कि आप लोग हमेशा से जागरूक रहे हैं। जब आप लोगों को लगा कि उनकी नीति ठीक नहीं है तो आपने उनको हरा दिया। 

 कांग्रेस महासचिव ने कहा कि रायबरेली का इतिहास बहुत महान है। लोग कहते हैं कि रायबरेली हमसे जुड़ा है लेकिन गहराई से समझें तो हम आपके पास आए थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि रायबरेली की जनता का इतिहास ऐसा रहा है कि आपको गर्व होना चाहिए। राहुल गांधी के संदर्भ में प्रियंका ने कहा कि वह पीछे हटने वालों में नहीं हैं। राहुल ने 4000 किमी देश की यात्रा की है। आपकी समस्या समझने राहुल पैदल निकले थे। राहुल गांधी आपको न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। देश में बेरोजगारी, महंगाई से सभी परेशान हैं। इसके अलावा प्रियंका ने कहा कि ऐसी कोई स्कीम नहीं है जिससे किसी को रोजगार मिल सके। इनके पास आपको सिर्फ राशन देने की योजना है। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स