राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का पहला पोस्टर आया सामने।  

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर एकसाथ बड़े पर्दे पर एकसाथ नज़र आने वाले है। राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही पिछले काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो कि शरण शर्मा द्वारा निर्देशित है। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। मिस्टर और मिसेज माही सिनेमाघरों में 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

जाह्नवी कपूर और करण जौहर ने इस फिल्म से जुड़ी तीन तस्वीरें जारी की हैं। तीनों में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा है मिलिए मिस्टर और मिसेज माही से, इनके लिए जिंदगी क्रिकेट और क्रिकेट जिंदगी है। क्रिकेट से बढ़ के मिस्टर माही सिर्फ अपनी प्यारी बीवी से प्यार करते हैं। फैंस को फिल्म का पोस्टर बहुत पसंद आ रहा है। इसके अलावा फैंस कमेंट में महेन्द्र सिंह धोनी को चीयर करते नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी महेन्द्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित है। इससे पहले धोनी की बायोपिक एम.एस धोनी- द अन्टोल्ड स्टोरी बनी थी। इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने शानदार किरदार निभाया था। बता दे सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में बेहद नाम कमाया था और अपनी सबपर एक पहचान छोड़ दी थी जो लोगो के दिल में आज-तक अपनी पहचान बनाई हुई है।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स