केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 'भाई- बहन' की जोड़ी को दी चुनौती।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर पलटवार, प्रियंका गाँधी के बयान पर पलटवार जिसमे उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में तथ्यों के आधार पर नहीं बोल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस महासचिव और उनके भाई राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा है कि वो भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता के साथ किसी भी मुद्दे पर खुली बहस कर सकते हैं। बुधवार 8 मई 2024 को प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कुछ समय से अपने भाषणों में अपनी कल्पना का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो अपने भाषणों में बिना किसी तथ्य के बोल रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा, मैं उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी चुनौती देती हूं कि वे भाजपा के साथ बहस करने के लिए कोई भी चैनल, एंकर, स्थान, समय और मुद्दा चुनें। दोनों भाई बहन एक तरफ और बीजेपी का एक प्रवक्ता एक तरफ, दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। एक तरफ भाई बहन की जोड़ी होगी और दूसरी तरफ बीजेपी के प्रवक्ता होंगे,सब कुछ साफ हो जाएगा। अमेठी से बीजेपी की उम्मीदवार ने आगे कहा कि हमारी पार्टी से सुधांशु त्रिवेदी ही उनके लिए काफी हैं। उन्हें जवाब मिल जाएगा।
















































































Leave Your Message