आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले हुई बाहर, जाने क्यों ?

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में बड़े बदलाव के साथ उतरी थी। मुंबई की टीम ने 5 बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या कप्तान को टीम की कमान सौंपी थी। लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए पहला सीजन काफी खराब रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम है। वहीं, आईपीएल के इतिहास में ये सिर्फ दूसरा मौका ही है जब मुंबई इंडियंस की टीम सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है। इसी के साथ हार्दिक पांड्या मुंबई के ऐसे दूसरे कप्तान बन गए हैं, जिसकी कप्तानी में टीम को सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ा है। वहीं, इससे पहले साल 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम सबसे पहले प्लेऑफ से बाहर हो गई थी। हालांकि रोहित के नाम ये रिकॉर्ड 5 बार ट्रॉफी जीतने के बाद जुड़ा था, लेकिन पांड्या को पहले ही सीजन में ये बुरा दिन देखना पड़ा है। 

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक 12 मैच खेले लिए हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत सकी है। वहीं, 8 मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है। वह पिछले 5 मैचों में 4 मैच हार चुकी है। उनका नेट रनरेट भी -0.212 है। जिसके चलते वह फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। उससे नीचे सिर्फ गुजरात टाइटंस की टीम है। उसने 11 मैचों में 4 जीत हासिल की है और 7 मैच हारे हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स