लोकसभा चुनाव प्रचार के बिच चुनावी मंच पर 'डांस' करते दिखे अभिनेता से नेता बने 'गोविंदा'।
लोकसभा चुनाव 2024 के चलते बॉलीवुड एक्टर गोविंदा राजनीति में कदम रख चुके है। उन्होंने महाराष्ट्र की शिवसेना पार्टी ज्वाइन की है। इसके बाद से एक्टर से नेता बने गोविंदा चुनावी प्रचार में जोर-शोर से लग गए हैं। वो शिवसेना के स्टार प्रचारक होने के नाते उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंच रहे हैं। चुनावी कैंपेन के बीच से ही एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर चुनावी मंच पर सभा के बीच डांस करते दिख रहे हैं। एक्टर को डांस करता देखकर वहां मौजूद जनता और बाकी नेता भी झूम उठे।
चुनावी सभा के बीच गोविंदा अपने सुरहिट गाने 'आपके आ जाने से पर धमाकेदार स्टाइल में डांस कर रहे हैं। उन्हें डांस करता देख बाती नेता भी उत्साहित दिख रहे हैं और वो भी मंच पर उनके साथ ही थिरक रहे हैं। वहीं सभा में मौजूद जनता भी एक्साइटेड है, यही वजह है कि वो हूटिंग कर रहे हैं। गोविंदा का स्टाइल और जोश पहले की तरह ही हाई दिख रहा है। वो पूरे एक्सप्रेशन्स के साथ गाने की हर लाइन को मैच करते दिख रहे हैं। चुनाव प्रचार के बीच एक्टर का ऐसा रूप पहली बार देखने को मिला है। मार्च 2024 में एक्टर ने शिवसेना ज्वाइन की है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के बाद से ही वो चुनाव प्रचार का हिस्सा है। फिलहाल अभी ये तय नहीं हुआ है कि गोविंदा चुनावी मैदान में बतौर प्रत्याशी उतरेंगे या नहीं। वैसे उम्मीद की जा रही है कि वो आगामी लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर पश्चिम से मैदान में उतारे जा सकते हैं।
















































































Leave Your Message