इन दिनों 'पानी' पीना है बेहद जरुरी नहीं तोह बढ़ सकता है 'किडनी' का खतरा।
हर व्यक्ति को अपने शरीर को हाइड्रेट करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। क्योंकि हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए पानी बेहद महत्वपूर्ण है। जब भी हम पानी पीते हैं तो यह हमारे शरीर से गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। यानि हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। पानी की कमी के कारण न सिर्फ आपका शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है बल्कि यह किडनी में स्टोन की समस्या भी दूर करती है। गर्मी हो या सर्दी लोगो को दोनों ही मौसम में भरपूर पानी पीना चाहिए। खासतौर पर उमस भरी गर्मी के कारण अक्सर लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसके कारण किडनी में पथरी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण ऑर्गन है। यह ब्लड को फिल्टर करने का काम करता है। यह खाने से सोडियम, कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्वों को छानकर ब्लड से गंदगी छानकर टॉयलेट के रास्ते निकालने का काम करता है। लेकिन जब हमारे शरीर में कोई भी मिनरल्स या आयरन काफी ज्यादा बढ़ जाती है तो यह फिल्टर करने में असमर्थ हो जाती है। ऐसी स्थिति में यह सभी जमा होने लगते हैं और वही पथरी का रूप ले लेती है।
गर्मी के मौसम में हमारे शरीर से अधिक पसीना निकलता है जिसके कारण हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। और शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन की इस स्थिति में किडनी में पथरी की समस्या तेजी से बढ़ती है। दरअसल, इस मौसम में कम पानी पीने से शरीर में मौजूद नमक और खनिज पदार्थ क्रिस्टल में बदल जाते हैं और पथरी का रूप लेने लगते हैं। जिन लोगों को गुर्दे में पथरी है या जिनके परिवार में गुर्दे में पथरी का इतिहास है.उन्हें दिन में कम से कम 2 लीटर से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीना हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी है साइंस के हिसाब से हमारा शरीर 60 प्रतिशत पानी से बना हुआ है।
















































































Leave Your Message