आम आदमी पार्टी के मुखिया नेता 'अरविंद केजरीवाल' की जमानत पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला।
लोकसभा चुनाव के चलते आम आदमी पार्टी के मुखिया नेता अरविंद केजरीवाल शुक्रवार यानी 10 मई को अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। यानी आज यह साफ हो सकता है कि अरविंद केजरीवाल इस चुनाव में जनता के बीच नजर आएंगे या नहीं। शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में आज 40 दिन पूरे हो गए हैं। वे जमानत पर रिहा होंगे या नहीं, इस पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा। केजरीवाल की तरफ से अपनी गिरफ्तारी के विरोध में दायर की गई याचिका पर भी आज सुनवाई होगी। केजरीवाल के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि देश में लोकसभा चुनाव है और ऐसे में एक राष्ट्रीय पार्टी के मुखिया होने के नाते अरविंद केजरीवाल को प्रचार-प्रसार के लिए जमानत मिलनी चाहिए। हालांकि ईडी का कहना है कि किसी खास इंसान को इस तरह से रिहाई नहीं दी जानी चाहिए। इन दलीलों के बीच सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। सबसे ज्यादा इंतजार और उम्मीदें आप को है। आम आदमी पार्टी ये मानकर चल रही है कि अरविंद केजरीवाल को जमानत जरूर मिलेगी और जेल से बाहर आते ही आप के स्टार प्रचारक अरविंद केजरीवाल धुंआधार प्रचार में भी जुटेंगे। यही वजह है कि पार्टी ने केजरीवाल के प्रचार के लिये पूरा रोड मैप भी तैयार करना शुरू कर दिया है।
















































































Leave Your Message