आखिर अब टीवी सीरियल में क्यों नज़र नहीं आ रही है प्रियंका चाहर चौधरी?

बिग बॉस 16 में खूब पसंद की जाने वाली प्रियंका काफी पॉपुलर हो गई हैं। लेकिन वो शो के बाद टीवी के किसी की सीरियल में नजर नहीं आई हैं। अब एक्ट्रेस ने टीवी से दूर रहने की वजह बताई है। प्रियंका चाहर चौधरी कितनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी हैं ये तो सबने बिग बॉस 16 में देख ही लिया था। उनकी बोल्डनेस और स्टाइल ने सभी का दिल जीता था। बिग बॉस 16 के बाद एक्ट्रेस काफी चर्चा में रहीं और आज भी उनके फैंस उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। प्रियंका चौधरी ने सीरियल 'उडारियां' से टीवी पर डेब्यू किया था। इस सीरियल के बाद ही वो बिग बॉस में आईं। लेकिन बिग बॉस के बाद प्रियंका टीवी से दूर हैं। एक्ट्रेस ने इसकी वजह भी बताई है। 

प्रियंका ने हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में वजह का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि- उडारियां करने से पहले मैं एक सोशल पर्सन थी। उडारियां के दौरान मैंने लगातार शूटिंग की थी। 1.5 साल तक लगातार काम किया। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि- इस शो के बाद मैंने बिग बॉस किया। बिग बॉस के बाद जब मैं घर लौटी तोह मुझे सोशल एंजाइटी होने लगी। प्रियंका ने आगे कहा कि - मुझे पार्टी करने का बहुत शौक था और मैं बहुत ज्यादा पार्टी करती थी। लेकिन बिग बॉस के बाद मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। लेकिन बिग बॉस के बाद मुझे भीड़ -भाड़ देख अजीब सा महसूस होता था। एक्ट्रेस ने बताया कि वो बिग बॉस के बाद सिर्फ उन्ही लोगों से मिलती थी जिन्हें वो जानती थी। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें नॉर्लम लाइफ में आने के लिए अभी थोड़ा वक्त लगेगा। भले ही प्रियंका किसी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन वो कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स