नए कोच की तलाश में है बीसीसीआई, जय शाह का अपडेट आया सामने।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने खुलासा किया है कि नए हेड कोच को लेकर जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी। टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इस साल जून तक ही कार्यकाल संभालेंगे। लेकिन इसके बाद नए दिग्गज को कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि द्रविड़ फिर से कोच बन सकते हैं। इसको लेकर भी प्रतिक्रिया सामने आयी है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक जय शाह ने हेड कोच को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ''राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर वे चाहें तो फिर से इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे इसको लेकर पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। टीम इंडिया के नए कोचिंग स्टाफ जैसे बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच का सिलेक्शन नए हेड कोच की राय के बाद ही किया जाएगा। अभी यह भी नहीं कह सकते कि नया हेड कोच कौन होगा। यह एक विदेशी भी हो सकता है। बीसीसीआई ने हर फॉर्मेट के लिए अलग कोच रखने को लेकर विचार कर रही है। फिलहाल यह सिस्टम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपना रखा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी इस नियम को फॉलो कर रहा है. लिहाजा अब टीम इंडिया में यह सिस्टम आ सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।
















































































Leave Your Message