कोल्ड ड्रिंक पीना सेहत के लिए है हानिकारक, जाने इसकी जगह गर्मियों में किसका सेवन करे?
देशभर खाने पीने का ट्रेंड को लोग खूब पसंद करते है। जिसके बाद वो अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाते है। देश की आधी आबादी अनहेल्दी है। किसी ना किसी बीमारी से जूझ रही है, लेकिन लोगों को एक दूसरे की फिक्र तक नहीं है। दूसरों की छोड़िए लोगों को अपना भी ख्याल नहीं है। जबकि भारत में करीब 57% बीमारियां खराब खानपान की वजह से होती हैं। गर्मी आते ही लोग प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स पर टूट पड़ते हैं। जबकि स्टडी के मुताबिक सॉफ्ट ड्रिंक के साढ़े तीन सौ ML के एक कैन में,10 चम्मच चीनी के बराबर स्वीटनर होता है और WHO कहता है कि पूरे दिन में सिर्फ 6 चम्मच चीनी काफी है। अमेरिकन हार्ट एसोशिएशन के मुताबिक फिज़ी ड्रिंक गंभीर बीमारियों की जड़ हैं। इससे सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता बल्कि लिवर-किडनी भी बीमार हो जाते है। स्ट्रोक और डिमेंशिया का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ में फास्ट फूड का कॉम्बिनेशन इसे और लीथल बनाता है। जानिए कोल्ड ड्रिंक पीने से क्या बीमारी होती हैं और गर्मी में इसकी जगह क्या पीना चाहिए?
गर्मी से बचने के घरेलू उपाय
1 .. धनिये-पुदीने का जूस।
2 ..म सब्जियों का सूप।
3 .. भुना प्याज और जीरा।
4 .. नींबू पानी।
5 .. सत्तू
6 .. छाछ
7 .. लस्सी
8 .. शिकंजी
9 .. आम का पना
10 ..गन्ने का जूस
गर्मी में कैसे रखें ख्याल, सबसे पहले हल्का भोजन करें हल्के रंगों वाले सूती कपड़े पहने अपने शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें और इसके साथ ही बाहर जाने से पहले पानी की बोतल साथ लेकर चलें। जितना हो सके घर से काम भर निकले और लू की चपेट में आने से अपने आप को बचाये।
















































































Leave Your Message