आंधी-तूफान नहीं रोक सकते मेरी उड़ान', मनाली में भारी बारिश के चलते कंगना ने किया प्रचार।

लोकसभा चुनाव 2024  हिमाचल प्रदेश में आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव होने हैं। हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां बीजेपी की कंगना रनौत का मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के साथ है। दोनों नेता लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं। गुरुवार को मनाली में कंगना रनौत ने भारी बारिश के बीच प्रचार किया। बारिश में प्रचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद कंगना ने बारिश में ही लोगों को संबोधित किया। कंगना ने कहा कि कोई भी आंधी-तूफान उनकी उड़ान नहीं रोक सकती। हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होना है। 

कंगना रनौत ने कहा कि अमूमन फिल्म में तो नकली बारिश करवानी पड़ती है, लेकिन गर्मी के वक्त में असली बारिश का मजा ही कुछ और होता है। उन्होंने मनाली की जनता से अपने लिए सहयोग मांगा। गौरतलब है कि कंगना रनौत मूल रूप से सरकाघाट की रहने वाली हैं और उन्होंने अपना घर मनाली में ही बनाया हुआ है। ऐसे में कंगना रनौत को मनाली से अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद है। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। कंगना रनौत 14 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान कंगना रनौत मंडी में शक्ति प्रदर्शन भी करने वाली हैं। उनके साथ जहां एक तरफ प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, केंद्र से भी नामांकन के दौरान बड़े चेहरों की पहुंचने की उम्मीद है। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स