शादी के बाद एक्ट्रिंग से ब्रेक क्यों लिया था माधुरी दीक्षित ने, किया खुलासा।   

माधुरी दीक्षित 90 के दशक की बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं हैं। उनकी देश भर में अलग ही पहचान भाई हुई है। आज भी बॉलीवुड की धक-धक गर्ल की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। अपनी खूबसूरती, दमदार एक्टिंग और डांस के दम पर एक्ट्रेस ने करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया है। माधुरी ने शादी के बाद एक्ट्रिंग से ब्रेक ले लिया था। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्य़ों किया था? माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के पीक पर डॉ श्रीराम नेने से शादी कर घर बसा लिया था और एक्टिंग छोड़ी दी थी। वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शादी करने के बाद परिवार शुरू करने के लिए करियर से ब्रेक लेने के अपने फैसले के बारे में बात की। 

एक इंटरव्यू में माधुरी ने खुलासा किया, "मेरे लिए, यह उन सपनों में से एक था जो मैंने अपने लिए देखे थे। एक्ट्रेस ने अपने पहले बेटे अरिन को 2003 में जन्म दिया था। इसके दो साल बाद, उन्होंने अपने दूसरे बेटे, रयान का वेलकम किया था। एक परिवार और बच्चे पैदा करना एक ऐसी चीज थी जिसका वह हमेशा इंतजार करती थीं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह एक्टिंग से अपने ब्रेक को लेकर टेंशन में रहीं। इस पर, एक्ट्रेस ने इस पर कहा, मैं बच्चे पैदा करने वाली थी और यह मजेदार होने वाला था। इसी लिए मैंने एक्ट्रिंग से ब्रेक ले लिया था। माधुरी ने ये भी कहा कि करियर को छोड़कर फैमिली को टाइम देना आसान नहीं है।  माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर डांस रियलिटी शो जज करती हुई नजर आती हैं। वे फिलहाल डांस दीवाने शो की जज हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स