दिल्ली में धुल भरी आंधी-तूफान से हुआ नुकसान, साथ ही घायल हुए लोग।  

भारत की राजधानी नई दिल्ली में बीती रात धुल भरी आंधी देखने को मिली, जिसका लोगो को सामना करना पड़ा उसके बाद दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इससे दिल्ली वालों को एक तरफ भीषण गर्मी से राहत मिली तो लेकिन दूसरी तरफ भवन और पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। इन घटनाओं में दो लोगों की मौत और 23 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। बीती रात धूल भरी आंधी इतनी तेज थी लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए, लेकिन जो लोग घर से बाहर निकले थे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह के समय जब लोग घर से बाहर निकले तो दिल्ली, कैंट, वसंत कुंज, नई दिल्ली, हौज खास, नोएडा, रिज एरिया सहित कई इलाकों में पेड़ गिरने के नजारे देखने को मिले। भारत मौसम विभाग ने आज दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के लिए येलो अलर्ट तो गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विभाग ने आज दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के लिए येलो अलर्ट तो गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम के पास 409 इमरजेंसी कॉल कर लोगों ने पेड़ व भवन गिरने सहित मौत की सूचनाएं दी। दिल्ली वालों से पुलिस को पेड़ उखाड़ने से संबंधित 152 कॉल, भवन क्षति से संबंधित 55 कॉल और बिजली व्यवधान से संबंधित 202 कॉल प्राप्त हुईं। पेड़ उखड़ने से 6 घायल और 2 की मौत हुई। इसी तरह इमारत क्षतिग्रस्त होने से 17 लोगों के घायल होने की सूचना है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स