आलिया भट्ट ने अपने 'मेट गाला 2024' के लुक को लेकर करी खुलकर बात।  

आलिया भट्ट अपने मेट गाला 2024 के चलते भारत से लेकर विदेशों तक में चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने इस बड़े फैशन इवेंट में डिजाइनर सब्यासाची की बनाई खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को 1965 घंटों में 106 कारीगरों ने बनाया था। अनीता श्रॉफ अदजानिया ने आलिया भट्ट को स्टाइल किया था। अब अपने नए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने इस लुक को लेकर खुलकर बात की। मेट गाला 2024 की थीम गार्डन ऑफ टाइम थी। ऐसे में डिजाइनर और आलिया की टीम ने पुराने जमाने के फैशन से प्रेरणा लेते हुए पैस्टेल कलर्स, फ्रिल्स और पैटर्न का इस्तेमाल किया था। वहीं मेकअप और हेयरस्टाइलिंग में भी पुराने जमाने के लुक्स से प्रेरणा ली गई थी डिजाइनर सब्यासाची ने बताया कि आलिया भट्ट से उनकी पहली मुलाकात महबूब स्टूडियो में हुई थी। सब्यासाची शर्मीले इंसान हैं, तो उनके और आलिया के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई थी। वहीं आलिया ने बताया कि उन्हें सब्यासाची के काम से प्यार है। 

अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने बताया कि आलिया की साड़ी में गार्डन की थीम को तीन हिस्सों में बांटा गया है। सुंदर फूलों और  तितलियों वाला हिस्सा जमीन है और अंगूठी और साड़ी के रंग में समंदर और आसमान है। इसके अलावा डिजाइनर सब्यासाची ने ज्वेलरी के साथ भी एक्सपेरिमेंट किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गणित से प्यार है। वो जियोमेट्री में भी अच्छे हैं। ऐसे में उन्हें ज्वेलरी, हीरे-जवाहरात अच्छे से समझ आते हैं। आलिया को भी सब्यासाची की चॉइस पसंद आई थी। दोनों का लुक मेट गाला 2024 के रेड कार्पेट पर हिट रहा था। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स