आईपीएल 2024 मैच में शुभमन गिल पर मंडराया बैन होने का खतरा।
आईपीएल 2024 गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया इस मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हरा दिया। इस मैच में मिली जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इसी बीच बीसीसीआई ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल शुभमन गिल पर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए अपनी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।बीसीसीआई और आईपीएल ने जुर्माने की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि स्लो ओवर गति उल्लंघन से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह टीम का सीजन का दूसरा अपराध था। जिसके कारण, उल्लंघन की गंभीरता को दर्शाते हुए गिल पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, आईपीएल नियमों के अनुसार, इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के शेष सदस्यों को 6 लाख रुपए या उनके मैच फीस के 25 प्रतिशत के व्यक्तिगत जुर्माने का सामना करना पड़ा। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम एक बार और इस नियम का उल्लंघन करती है तो उनके गिल के ऊपर एक मैच का बैन लगा दिया जाएगा।
















































































Leave Your Message