जेल से बहार आने के बाद 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल' ने करे 'हनुमान जी के दर्शन।

लोकसभा चुनाव के बिच आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सीएम केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिली है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर रिहाई के बाद आज से 20 दिन तक चुनाव प्रचार करते हुए दिखेंगे। वहीं आज सुबह उन्होंने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किया। दर्शन के दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहे। सीएम केजरीवाल शाम को ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में रोड शो भी करेंगे। आज शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद रहे। सभी लोगों ने एक साथ हनुमान मंदिर में दर्शन किया। बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह ही अरविंद केजरीवाल के घर पर संजय सिंह, आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी पहुंच गए थे। 

सीएम केजरीवाल ने आज सुबह ही एक्स पर एक पोस्ट में अपने दिन भर के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'हनुमान जी के आशीर्वाद से, करोड़ों करोड़ों लोगों की दुआओं से और सुप्रीम कोर्ट के जजों के न्याय की वजह से आप सब लोगों के बीच लौट कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने आगे जानकारी दी है कि सुबह 11 बजे हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस जाएंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे वह पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। शाम चार बजे वह रोड शो करेंगे। उनका रोड शो दक्षिण दिल्ली - महरौली में होगा। फिर शाम 6 बजे पूर्वी दिल्ली के कृष्णानगर में भी वह रोड शो करेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स