अफगानिस्तान में बारिश के बाद अचानक आई 'बाढ़' ने मचाई तबाही, कई लोगो की हुई मौत।
अफगानिस्तान के बघलान प्रांत के इलाके में बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला जानान सैक ने कहा कि बाढ़ का असर राजधानी काबुल पर भी पड़ा है। उन्होंने बताया कि बचाव टीम भोजन और अन्य सहायता भी पहुंचा रही हैं। सैक ने कहा कि अधिकारियों का पूरा ध्यान बचाव अभियान पर है और वह हताहतों की संख्या तथा बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में आने वाले समय में सटीक जानकारी दे पाएंगे। पिछले महीने भी देश में भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी तथा लगभग 2000 घर, 3 मस्जिदें और 4 स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए थे। सैक ने बताया कि हजारों लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है। बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में शुक्रवार को कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने के बाद से अनेक लोग लापता हैं इससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।
अफगानिस्तान में पिछले महीने से भारी बारिश और बाढ़ आ रही है। जिससे कई लोगो की मौतें हो चुकी हैं। इन दिनों पाकिस्तान-अफगानिस्तान भीषण तूफान से आई तबाही से जूझ रहा है। इस बिगड़े मौसम से अफगानिस्तान में लगभग दो हफ्तों की राहत मिली थी लेकिन फिर से अफगानिस्तान में मौसम ने करवट ली और बेतहाशा हुई बारिश से भीषण बाढ़ आ गई। जिससे पूरे अफगानिस्तान में 200 लोगों की मौत हो गई है। अकेले उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में इस बाढ़ से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गईऔर दर्जनों लोग लापता हो गए।
















































































Leave Your Message